फरीदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की प्रवीण जोशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।।
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की प्रवीण जोशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।।


फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):-फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 3,16,852 वोटों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी को हराया। प्रवीण जोशी को कुल 4,16,927 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की लता रानी को 1,00,075 वोट ही प्राप्त हो सके। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ सतबीर मान ने प्रवीणजोशी को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और भाजपा जिलाध्यक्ष राज कुमार वोहरा भी मौजूद रहे। जीत के बाद भाजपा मेयर प्रवीण जोशी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “फरीदाबाद की जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं। हमारी प्राथमिकता ‘क्लीन टाउन, ग्रीन टाउन’ के लक्ष्य को साकार करना होगी।” केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। दिल्ली के बाद अब फरीदाबाद में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जनता ने हमें तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया है और हम विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते रहेंगे।”भाजपा ने इस चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नगर निगम पर अपना कब्जा बरकरार रखा। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह जीत पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के भरोसे को दर्शाती है।। #newstodayhry @newstodayhry