Haryana
Trending

रानियां में राष्ट्रीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस कैंप के छठे दिन की शुरुआत।।

रानियां में राष्ट्रीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस कैंप के छठे दिन की शुरुआत

रानियां(वीरेंद्र मलेठीया):-रानियां स्वयं सेविकाओं को स्वास्थ्य और देशभक्ति का संदेश रानियां राष्ट्रीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस कैंप के छठे दिन की शुरुआत स्वयं सेविकाओं ने लक्ष्य गीत और ईश्वर की आराधना से की।छठे दिन शिविर में श्री जीवननगर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक विकास मेहता ने शिरकत करते हुए स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने आप को स्वस्थ रखें विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को रोजाना एक घंटा अपने लिए निकालने की सलाह दी। दिनचर्या में व्यायाम और खेलों को शामिल करने पर जोर दिया। फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। इसके बाद हरियाणवी रागनी के लेखक और गायक राम मेहर लोहान ने देशभक्ति गीतों से स्वयं सेविकाओं को प्रेरित किया। उन्होंने अपनी रागनी के जरिए इसरो के चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन की जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी कविता ने आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। शाम को स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।।

Related Articles

Back to top button