Haryana
Trending

कल कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री निवास स्थान पर महापंचायत कर गरजेंगे प्रदेश के किसान।।

कल कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री निवास स्थान पर महापंचायत कर गरजेंगे प्रदेश के किसान।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- सर छोटू राम किसान भवन में किसान बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि कृषि विपणन पॉलिसी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने 11 मार्च को लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया।जिसको लेकर प्रदेश के किसानों के भारी आक्रोष है। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान 20 मार्च को एकत्रित होंगे और कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर महापंचायत करेंगे। जिसमें किसान एकजुटता के साथ निर्णय लेंगे। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि सरकार पुराने तीनों कानूनों को फिर से किसानों पर थोपना चाहती है, यह कृषि विपणन पॉलिसी उन्हीं तीनों कानूूनों का प्रारूप है। यह कानून किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से इस पॉलिसी को रद्द करे। केंद्र सरकार द्वारा 25 नवंबर 2024 को जारी की गई कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति को हरियाणा विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर वापस किया जाए और इसे प्रदेश में लागू न किया जाए।रतन मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यह नीति औद्योगिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लाई गयी है, जिससे अनाज मंडियां खत्म हो जाएंगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button