9 महीने 14 दिन बाद सुनीता विलियम्स के धरती पर उतरते ही देशवासियों में खुशी की लहर।।
9 महीने 14 दिन बाद सुनीता विलियम्स के धरती पर उतरते ही देशवासियों में खुशी की लहर।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के साइंस और इलेक्ट्रॉनिक के बच्चों ने सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष से वापिस धरती पर आने पर खुशी जताई। इस बारे में बच्चों ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 जून 2024 सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई थी। और 8 दिन के इस मिशन में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें 9 महीने 14 दिन तक अंतरिक्ष में ही रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि स्पेसक्राफ्ट के कंट्रोल थ्रस्टर में गैस लीकेज हो गई थी जिसके कारण उनका संपर्क टूट गया था और ठीक 9 महीने 14 दिन के बाद स्पेस x के स्पेसक्राफ्ट के द्वारा उन्हें वापस धरती पर लाया गया जिसमें सभी देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है उन्होंने कहा सुनीता विलियम्स देश की सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनी है और इससे महिलाओं को भी उनसे सीखने को मिलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए बच्चों ने बताया सुनीता विलियम्स 1987 में US मिलिट्री को भी ज्वाइन करके कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं मिलिट्री में रहकर सुनीता विलियम्स ने कई मिशन किए। उन्होंने बताया कि 2017 में सबसे अधिक समय स्पेस में विताकर पहली महिला का खिताब भी उन्होंने हासिल किया है।। #newstodayhry @newstodayhry