करनाल में चली गोलियां, एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग होने से आसपास मचा हड़कंप।।
करनाल में चली गोलियां, एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग होने से आसपास मचा हड़कंप।।


करनाल-(संगीत राणा):- करनाल में चली गोलियां, एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग होने से आसपास मचा हड़कंप, महिला की मौत,पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल, किया चंडीगढ़ रेफर,रात के खाने के वक्त बदमाशो ने की फायरिंग,पुरानी रंजिश का मामला, 8 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज। करनाल में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। करनाल जिले के मानपुर गांव में देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 60 वर्षीय सुमित्रा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसकी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पति दलवीर और बेटा सचिन भी गंभीर रूप से घायल हो गए है करनाल अस्पताल के डॉक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। घटना रात करीब 9:00 की है। दलवीर अपनी पत्नी सुमित्रा और बेटा सचिन घर में खाना खा रहे थे कि तभी अचानक हथियार बंद बदमाशों ने गोलियां चला दी । गोलियों की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग इकट्ठे हुए तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुटी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना मुनक प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुरानी रंजिश का मामला है,एक साल पहले भी दोनों पक्षों का आपसी झगड़ा हुआ था।अभी तक बाई नेम 8 लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है,आगामी जांच जारी है। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है।। #newstodayhry @newstodayhry