3 मार्च को जनता सरकार मोर्चा अनाज मंडी में धूमधाम से मनाएंगे शहीदी दिवस- रविन्द्र भारतीय।।
3 मार्च को जनता सरकार मोर्चा अनाज मंडी में धूमधाम से मनाएंगे शहीदी दिवस- रविन्द्र भारतीय।।


पानीपत-(अरुण मित्तल):- फांसी पर चढ़ने वाले शहीदों की आत्मा कैसे चितकार कर रही होगी। जब वह स्वर्ग से देख रही होगी कि उनकी शहादत के 94 साल और आजादी के 77 साल बाद भी देश और उनके वंशजों की हालत ज्यों कि त्यों बरकरार है। 19 मार्च को जनता सरकार मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थापक सदस्य देवेंद्र बल्हारा और रवींद्र भारतीय(गाहल्याण) ने 23 मार्च को समालखा की धरती पर शहीद दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समालखा अनाज मंडी में इस बार आयोजित होने वाला शहीदी दिवस विशेष होने वाला है क्योंकि जनता सरकार मोर्चा का प्रत्येक क्रांतिकारी अपने आप को भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव मानकर संपूर्ण समर्पण के साथ अपने जीवन और समय की आहुति देने की नीयत से घर से निकला है और वही प्रेरणा आसपास के गांव वालों में संचारित करने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में देश के कोने कोने से जनता सरकार मोर्चा के क्रांतिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का भरपूर प्रचार- प्रसार कर रहे हैं और पूरे देश से 23 मार्च को समालखा में होने वाले शहीदी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
मोर्चे के साथी समालखा के आसपास के 200 से अधिक गांव में संपर्क अभियान चलाकर हजारों लोगों को आमंत्रित कर चुके हैं व देश को शहीदों के सपनो का भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य लगातार कर रहे है। गांव के लोगों को कार्यक्रम का न्यौता देने आट्टा गांव से कीर्ति गाहल्याण, पूनम बल्हारा व मोर्चे की महिला विंग आसपास के गांवों में जा कर संपर्क कर रही है।महिलाओं में भारी उत्साह है और अपनी अगली पीढ़ियों को बचाने के लिए जनता सरकार मोर्चा की सभी नीतियों का प्रचार कर गांव गांव जन जागृति कर अपना संदेश गांव के लोगों तक पहुंचा रही है, की देश की जनता में जात-पात का जहर घोला जा रहा है व भारत विरोधी मानसिकता या बड़ी शक्तियों के द्वारा देश की जनता को आर्थिक रूप से भी लगातार कमजोर करने की कोशिश की जा रही है साथ ही डाटा कंट्रोल के माध्यम से देश के लोगो को भोजन, पानी, यात्रा और बोलने तक को नियंत्रित करके प्रत्येक व्यक्ति को नियंत्रित किया जा रहा है । देश की सामाजिक, आर्थिक आजादी के मतवाले समालखा की अनाज मंडी में 23 मार्च को पहुंच कर आज से 94 साल पहले फांसी पर चढ़ने वाले भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने और उनके विचारों को जनता तक पहुंचाने के लिए हरियाणा के प्रत्येक जिले से लोग नई अनाज मंडी समालखा में पहुंच रहे हैं। प्रेस वार्ता में प्रधान जगतार सिंह बिल्ला, कुलदीप डबास, आशीष डबास, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट सोमबीर कादियान, गौरव कंबोज, कर्ण पाल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry