Haryana
Trending

किसान महापंचायत के लिए रतनमान के नेतृत्व में करनाल से रवाना हुआ किसानों का जत्था।।

किसान महापंचायत के लिए रतनमान के नेतृत्व में करनाल से रवाना हुआ किसानों का जत्था।।

करनाल-(संगीत राणा):- करनाल 20 मार्च। केंद्र सरकार की नई राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में किसान सीएचडी सिटी से पीपली के ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए। महापंचायत के पश्चात किसान मुख्यमंत्री आवास पहुंच ज्ञापन देने के लिए रवाना होंगे। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जमकर रोष जताया। इस अवसर पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपी जा रही नीतियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को तुरंत प्रभाव से नई राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण के फैसले को वापिस लेना चाहिए। इसी मांग को लेकर किसान सीएम आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पुराने तीनों कानूनों को फिर से किसानों पर थोपना चाह रही है। नई राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति उन्हीं तीनों कानूनों का एक तरह का प्रारूप है। जो किसानों को बर्बाद करने वाला हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से पंजाब सरकार की तरह इस पॉलिसी को रद्द करे। मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति को हरियाणा विधानसभा में चालू बजट सत्र के दौरान प्रस्ताव पारित कर रद्द किया जाए और इसे प्रदेश में लागू न किया जाए। रतन मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यह नीति औद्योगिक घराने के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लाई है। जिससे अनाज मंडियां खत्म हो जाएंगी। जिससे मजदूरों, किसानों और मंडियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। सरकार को चाहिए कि मंडियों का और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा विस्तार करे। इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र घुम्मन, सुरेंद्र सांगवान, साहब सिंह बाजवा, श्याम सिंह मान, यशपाल राणा, जोगिंद्र बस्तली, राम दुरेजा, दीप मान, राजेंद्र राणा, सरदार गुरविंद्र काली, वेद सांगवान सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button