कुरुक्षेत्र में अवैध लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश,दो टीमों की कार्रवाई में दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।।
कैथल-कुरुक्षेत्र में अवैध लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश,दो टीमों की संयुक्त कार्रवाई में दलाल गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र जिलों में सक्रिय अवैध लिंग जांच गिरोह के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। सूचना के मुताबिक, गिरोह 30,000 रुपये में अवैध रूप से लिंग जांच कर रहा था। इस मामले में कुरुक्षेत्र टीम ने कैथल टीम से संपर्क किया, जिसके बाद कुरुक्षेत्र कैथल ने भी एक विशेष टीम बनाई। कैथल टीम ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम के तहत एक गर्भवती महिला श्रीमती सीमा रानी से संपर्क किया, जिन्होंने सहयोग के लिए सहमति दी। 21 मार्च को करेंसी नोट मेमो तैयार किया गया और 22 मार्च को सुबह 9 बजे नोटों की प्राप्ति की प्रक्रिया पूरी की गई।
दलाल को रंगे हाथों पकड़ा गया
निश्चित समयानुसार, गर्भवती महिला को दलाल ऋषिपाल द्वारा कैथल के पेहोवा चौक पर बुलाया गया। दलाल ने महिला को अपनी बाइक पर बिठाया और जब वह मानस गांव से बाहर कैथल की ओर बढ़ा, तभी कुरुक्षेत्र और कैथल की संयुक्त टीम ने पुलिस की सहायता से उसे दबोच लिया। कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर राजेश सभरवाल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत की गई है, जो भ्रूण लिंग जांच पर सख्त प्रतिबंध लगाता है। सरकार और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन ने इसे एक बड़ी सफलता करार दिया है।। #newstodayhry @newstodayhry