PUNJAB
Trending

पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी अगर उनकी मांगे जल्द न मानी गई तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।।

पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी अगर उनकी मांगे जल्द न मानी गई तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे

बठिंडा-(हरमिंदर सिंह अविनाश):- पिछले लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे दिव्यांग मोर्चे के द्वारा आज पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी गई थी अगर उनकी मांगे जल्द न मानी गई तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे संयुक्त दिव्यांग मोर्चा पंजाब द्वारा डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों के आगे प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई दिव्यांग रणधीर सिंह और किरण ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी के द्वारा उनकी जत्थेबंदियों के साथ वादा किया गया था उनकी मांगे सत्ता में आने पर पहल के आधार पर मानकर लागू की जाएगी आज 3 साल से ऊपर का समय हो चुका है परंतु उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया बल्कि दिन-ब-दिन दिव्यांग ओवर आयु होते जा रहे हैं जिस कारण अब उनको अपना भविष्य धुंधला नजर आ रहा है उन्होंने कहा कि 2016 के अनुसार दिव्यांग व्यक्ति को बैकलॉग में भर्ती किया जाए इसके अलावा पेंशन 1500 से 5000 रुपए की जाए सरकारी और प्राइवेट बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाए इसके अलावा उनकी अन्य मांगों को अगर सरकार द्वारा जल्द ही ना माना गया तो वह पंजाब सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button