कुरुक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।
कुरुक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी।


कुरुक्षेत्र -(संगीत गीत):- हरियाणा प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। हजारों महिलाओं ने ध्वज पताका,त्रिशूल उठाकर नगर की परिक्रमा की। इस विशाल शोभायात्रा में भव्य झांकियां भी निकल गई। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस शोभायात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सभी भक्तों को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मां भगवती सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि हर वर्ष की इस वर्ष भी मां भगवती के नवरात्र पर्व बड़ी धूमधाम से मनाए जाने है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवी को मानभद्राकाली में मनाए जाने वाले नवरात्र और भव्य शोभा यात्रा को देखने के लिए प्रदेश भर के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचते हैं। वहीं उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि वह आज इस शोभायात्रा में शामिल हुए हैं।। #nwstodayrhy @newstodayhry