Haryana
Trending

भिवानी के देव नगर पर पीने के पानी की समस्या को लेकर क्षेत्र वासियों ने किया प्रदर्शन।।

भिवानी के देव नगर पर पीने के पानी की समस्या को लेकर क्षेत्र वासियों ने किया प्रदर्शन।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के देव नगर में लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। सप्लाई का पानी नहीं मिलने के कारण लोगों में गुस्सा था। इसलिए वे सड़क पर उतरे। लोगों ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द पानी की सप्लाई दी जाए। ताकि परेशानी ना हो। पहले भी वे पानी की समस्या को लेकर जाम लगा चुके हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे तीन दिन बाद रोड जाम। पार्षद सूर्य का कहना है कि पब्लिक हेल्थ के JE फोन नही उठा रहे हैं और कई बार समस्या के बारे में अवगत कराया है बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ उन्होंने कहा कि देव नगर में 1 महीने से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।

तीन दिन में नहीं हुआ समस्या का समाधान तो करेंगे रोड जाम।

देव नगर निवासी सुनीता ने बताया कि पानी की समस्या है। पीने के पानी की सप्लाई नहीं आती। जिसके कारण लोग परेशान होते हैं। अधिकारी पानी छोड़ने की बात कहते हैं, लेकिन सप्लाई नहीं हो रहा। पिछले करीब 1 महीने से पानी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अधिकारी समस्या का समाधान करे। प्रधान सूर्य ने कहा कि क्षेत्रवासी 1 महीने से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं पर क्षेत्रवासियों की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्रावासी मजबूरन रोड जाम करने को मजबूर होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button