इंद्री पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, प्रदेश की तरक्की व विकास में सरकारी व प्राईवेट दोनों स्कूलों का योगदान।।
इंद्री पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, प्रदेश की तरक्की व विकास में सरकारी व प्राईवेट दोनों स्कूलों का योगदान।।


इंद्री-(विजय कम्बोज):- इंद्री हलके के स्वामी विवेकानंद सी.सै.स्कूल कलरी जागीर में परिवर्तन नाम से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के उत्तरी क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेन्द्र जी विशेष रूप से मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों को प्रस्तुत किया जिसे सभी उपस्थित बच्चों के अभिभावकों व अन्य गांववासियों ने बहुत पंसद किया। हरियाणवी गीत व पंजाबी गिद्दा में बच्चों ने अपनी कला को बिख्ेारा जिसका सभी ने खूब आंनद लिया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी स्कूल की प्रतिष्ठा का पता उसकी नई बिल्डि़ंग से नहीं बल्कि उसके स्टाफ, बच्चों के अनुशासन व मैनेजमैंट के कामों से होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की व विकास में सरकारी व प्राईवेट दोनों स्कूलों का योगदान है। सरकार दोनों प्रकार के स्कूलों को विशेष सहुलियतें दे रही है ओर इन से पढक़र निकलने वाले बच्चें देश व प्रदेश का विकास करने का काम कर रहे है। आज देश विश्व में पांचवें नंबर है ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर लाने का काम कर रहे है। स्टार्ट अप योजना में सभी को भागीदार बनना होगा। राणा ने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती की ओर रूख करना चाहिए। रासायनिक खादों के प्रयोग से बीमारियां बढ़ रही है ओर केवल प्राकृतिक व जैविक खेती करके ही इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक देसी गाय को रखकर तीस एकड़ की खेती की जा सकती है। प्राकृतिक व जैविक खेती सबसे कम खर्चे वाली खेती है। हमें अपने खानपान को बदलना होगा ओर नशों से दूर रहना होगा तभी देश का विकास हो सकता है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के लिए अनेकों योजनाओं को लेकर आ रही है। मौजूदा चल रहे बजट में भी किसानों के लिए कई योजनाओं पर विचार विमर्श हो रहा है। सरकार एक लाख आठ सौ ब्यासी मशीनों पर सब्सिड़ी देने का काम कर रही है ओर यें आगे भी जारी रहेगी। नायब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर 24 फसलों पर एमएमपी घोषित कर दिया है। सरकार किसानोंं की आय को बढ़ाने की ओर काम कर रही है। सरसों की खरीद आज से शुरू है ओर इसकी 48 घंटों में पेमंट किसान के खाते में होगी। पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि ओलावृष्ठि की भरपाई के लिए सरकार ने पोर्टल बनाया है उस पर सूचना देकर उसके नुकसान की भरपाई की जा सकती है।। #newstodayhry @newstodayhry