Haryana
Trending

सिरसा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने के लोहगढ़ स्थित इंदिरा गांधी नहर का निरीक्षण किया।।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने के लोहगढ़ स्थित इंदिरा गांधी नहर का निरीक्षण किया

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- खबर सिरसा से हैं जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिरसा जिला के लोहगढ़ स्थित इंदिरा गांधी नहर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जल संचय क्षमता बढ़ाने सहित पानी के अधिक सदुपयोग को लेकर तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दोपहर को इंदिरा गांधी नहर का निरीक्षण करने पहुंचे तो इस दौरान राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित राजस्थान सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहगढ़ हैड की वर्तमान स्थिति, जल संचयन क्षमता सहित हैड के संरचनात्मक पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यहां मानचित्र के जरिए सिंचित किए जा रहे क्षेत्र के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की है। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों से बातचीत भी की। लोहगढ़ गांव में पहुंचने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन, एसडीएम डबवाली अर्पित संगल, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, राजस्थान से पूर्व विधायक गुरदीप सिंह शाह पिन्नी, डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, एचएसएससी सदस्य सुभाष चंद्र, सरदार बलदेव सिंह मांगेआना, विजय वधवा, सतीश जग्गा, डा. विनोद अबूबशहर, प्रिंस बिश्रोई, राकेश शर्मा, गुरजंट सिंह आदि उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button