बड़ागुढ़ा स्थित ग्रीन मेरिज पैलेस में शनिवार को एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया।।
बड़ागुढ़ा स्थित ग्रीन मेरिज पैलेस में शनिवार को एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया।।


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा स्थित ग्रीन मेरिज पैलेस में शनिवार को एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया जिसमें एन आर आई जोड़े ने दहेज प्रथा को समाप्त करने की प्रेरणा देते हुए मात्र एक रु व नारियल स्वीकार कर शादी के बंधन में बंधे। पैलेस के संचालक जीवा राम शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि गांव दौलतपुर खेडा़ के सतपाल सरंपच के परिवार में राजेन्द्र सिह कुलडियां की बेटी प्रियंका की शादी थी।शादी में एन आर आई युवक युवतियों सहित बारात लेकर गांव दुईया जिला फतेहबाद से आए एन आर आई दुल्हा अजय सिह पुत्र भूप सिंह आस्ट्रेलिया ने सादी शादी आयोजित करवाईं। दूल्हा बड़ी कम्पनी में जाब करते है। बारात में गांव वालो के साथ-साथ आस्ट्रेलिया से युवक-युवतियां भी आई थी। दहेज की थाली में स्वर्ण आभूषण व लाखों रुपए रखे गए। परंतु एन आर आई दुल्हे उ ने थाली में रखे लाखों रु न लेकर दहेज को प्रथा को समाप्त कर स्वेच्छा से मात्र एक रुपया व नारियल सहर्ष स्वीकार कर दहेज प्रथा को समाप्त करने की रस्म अदा की । वहीं अपनी ओर से गौशाला को 1410 रू दान किए वहीं गांव में डेरा, रामदेव मंदिर , गुरुद्वारा साहब को भी दान किया। इस तरह एक सादे शादी समारोह की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।। #newstodayhry @newstodayhry