कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी जोगा सिंह निवासी ईशरगढ़ जिला जेल में बंद था। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से 15 हजार रुपए बरामद किए थे। आरोपी ने कनाडा भेजने के लिए शिकायतकर्ता से 40 लाख रुपए मांगे थे। कुलदीप शर्मा निवासी बुटाना जिला करनाल के मुताबिक, वह अपने दोस्त के साथ कनाडा जाना चाहता था। इस सिलसिले में उसकी मुलाकात अमीन रोड एक प्राइवेट ऑफिस में जोगा सिंह से हुई थी। कनाडा भेजने के लिए जोगा सिंह और उसकी बात 35 लाख रुपए में तय हो गई थी। भरोसा करके उसने जोगा सिंह को अलग-अलग टाइम पर करीब 35 लाख रुपए दे दिए थे। 2021 में जोगा सिंह ने उसे दिल्ली बुलाकर फ्लाइट से कनाडा भेजने की बात कही। आरोपी के बुलावे पर वह दिल्ली आ गया, लेकिन आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। दिल्ली से सीधा वह आरोपी के ऑफिस पहुंचा, मगर उसका ऑफिस और मोबाइल बंद मिले। 6 अक्टूबर 2021 को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट थाने में FIR दर्ज की गई थी।थाना कृष्णा गेट के SHO जगदीश टामक ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी जोगा सिंह जेल में बंद मिला उनकी टीम ने आरोपी जोगा सिंह को 21 अप्रैल को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया। कोर्ट से आरोपी का 2 दिन का रिमांड लेकर 15 हजार रुपए रिकवर किए थे। आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry