फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बेखौफ बदमाशों एक परिवार के लोगों को महज इस बात के लिए बुरी तरीके से मारा की वे लोग अपने ही प्लॉट पर कब्जा करने के लिए आए थे।।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बेखौफ बदमाशों एक परिवार के लोगों को महज इस बात के लिए बुरी तरीके से मारा की वे लोग अपने ही प्लॉट पर कब्जा करने के लिए आए थे।।


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बेखौफ बदमाशों एक परिवार के लोगों को महज इस बात के लिए बुरी तरीके से मारा की वे लोग अपने ही प्लॉट पर कब्जा करने के लिए आए थे, दरअसल पूरी घटना बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी हरी विहार की है जहां पर आज दोपहर कुछ बदमाशों ने पलवल के रहने वाले परिवार के साथ बुरी तरीके से लाठी डंडों और एट पत्थर के साथ-साथ हथियारों के दम पर बुरी तरीके से मारपीट की इस घटना में पीड़ित पक्ष बुरी तरीके से घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को आनन-फानन में तुरंत बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर घायल पक्ष का इलाज चल रहा है और कुछ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। वही जानकारी देते हुए बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि आज दोपहर 11-12 बजे के करीब 6 लोग घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे जिनमें से पांच पुरुष और एक महिला शामिल थी इन सभी घायलों में से दो कि गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है तो वही बाकी सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। वही आपको बता दें पूरी घटना है क्या दरसर यह पूरी घटना है एक प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दरअसल आरोपी पक्ष उसे प्लॉट पर कब्जा करना चाहता था जैसे ही प्लॉट के मालिक को इस बात का पता चला ऐसे ही मालिक अपने परिवार के साथ अपनी प्लॉट पर पहुंचा और उसे पर चार दिवारी करना शुरू कर दिया बस इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष ने 25 से 30 लोगों के साथ मिलकर प्लॉट के मालिक और उसके परिवार के ऊपर लाठी डंडों ईट पत्थर और हत्यारा के चलते हमला कर दिया इस हमले में प्लॉट मालिक उसके परिवार के करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है वही पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष की नजर उनके प्लांट पर थी जैसे ही वह अपनी प्लॉट पर कब्जा करने के लिए गए वैसे ही आरोपी पक्ष ने उनको ऊपर हमला कर दिया अब वे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही जानकारी देते हुए बल्लबगढ़ आदर्श नगर थाना के एडिशनल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पक्ष को तुरंत इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है जैसे ही पीड़ित पक्ष शिकायत देंगे उसे आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry