शहर की समस्याओं को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन।।
शहर की समस्याओं को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- शाहाबाद की समस्याओं को लेकर इनेलो के जिला अध्यक्ष जयपाल और हल्का अध्यक्ष सुबह सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने आज एसडीएम कार्यालय शाहाबाद के सामने प्रदर्शन किया और तहसीलदार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सोपा है। इनेलो कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहाबाद में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है और सरकार इन समस्याओं की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। और इन समस्याओं की वजह से जन जीवन अर्थव्यस्त हुआ है। शाहाबाद की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज मजबूरन उनको यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है। और सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा है। और मांग की गई है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर किया जाए। वहीं इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि 5 मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर इनेलो कार्यकर्ता SYL के पानी को लेकर प्रदर्शन करेंगे। और ज्ञापन भी डीसी को सौप जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry