Haryana
Trending

नूंह नगर परिषद की लापरवाही की वजह से 6 महीने से लगा रहा चक्कर कर्मचारियों ने जन्म प्रमाण पत्र में लड़के को बनाया लड़की।।

नूंह नगर परिषद की लापरवाही की वजह से 6 महीने से लगा रहा चक्कर कर्मचारियों ने जन्म प्रमाण पत्र में लड़के को बनाया लड़की।

नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह नगर परिषद में पिछले 6 महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे शकील अहमद ने बताया कि 29 अक्टूबर 2024 को सामान्य अस्पताल नूंह में उनकी पत्नी की डिलीवरी कराई थी। जहां उसकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। जबकि अस्पताल के रिकॉड में शकील अहमद के पुत्र का नाम सरकारी रिकॉड में सब कुछ सही है। वही जब शकील अहमद अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर परिषद में गया जहां से उसे उसके पुत्र के जगह पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र हाथ में थमा दिया। जब शकील अहमद ने जन्म प्रमाण पत्र को गोर से देखा तो उन्होंने पाया कि उनके पुत्र की जगह पुत्री लिखा हुआ देखा तो वह इस गलती को ठीक कराने के लिए नूंह नगर परिषद के अधिकारियों से इस बारे में कहा तो अधिकारियों ने कहा कि वह इस गलती को ठीक कर देंगे लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी शकील अहमद नगर परिषद के चक्कर लगा रहे है। नूंह नगर परिषद ने अपने जन्म प्रमाण पत्र में शकील अहमद के पुत्र की पुत्री लिखा दिखाया है। वही आप को बता दें कि नूंह नगर परिषद के द्वारा जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र में तैमूर खान को फीमेल दर्शाया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button