Haryana
Trending

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जिस पर बोलते हुए कहा यह टेरर फैलाते हैं इनका तो हवा पानी भी बंद कर देना चाहिए।।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जिस पर बोलते हुए कहा यह टेरर फैलाते हैं इनका तो हवा पानी भी बंद कर देना चाहिए

अम्बाला-(राहुल जाखड़):- पाकिस्तान ने लोन की डिमांड की है। जिसको लेकर पाकिस्तान फिर से सवालों में हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जिस पर बोलते हुए कहा यह टेरर फैलाते हैं इनका तो हवा पानी भी बंद कर देना चाहिए। पाकिस्तान द्वारा दूसरे देशों से मदद मांगने के जवाब में विज ने कहा यह युद्ध महाभारत की तरह है किसे पांडवो के साथ जाना है और किसे कौरवों के साथ जाना है।

सभी देश भारत की पीठ के पीछे खड़े हो गए हैं। पाकिस्तान के साथ तो 2-3 देश हैं बस

पाकिस्तान के साथ बने युद्ध के हालातों पर विज ने कहा युद्ध हो रहा है पाकिस्तान रो रहा है। आगे देखिए इसके साथ बनता क्या है। विज ने कहा सभी देशवासियों को इस दौरान एकजुट रहना चाहिए। विज ने मोदी को इस युद्ध का नायक बताया और कहा हमारे सैनिक सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पंजाब द्वारा BBMB से पानी छोड़े जाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना करने पर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एकबार फिर पंजाब सरकार किसी सविंधान और सविधानिक संस्था को नही मानती है। वहां जाकर फोर्स लगाकर ताले लगाना उन्हें धमकाना ठीक नही। यह कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button