लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने आज रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती पर स्थानीय प्रीत नगर में महिलाओं को सम्बोधित किया।।
लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने आज रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती पर स्थानीय प्रीत नगर में महिलाओं को सम्बोधित किया।।


सिरसा-अक्षित कम्बोज):- बंगाली कवि, लघु कथाकार, संगीतकार, नाटककार, उपन्यासकार और चित्रकार बंगाली साहित्य के नए गद्य और पद्य रूप और बोलचाल की भाषा लेकर आए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने आज रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती पर स्थानीय प्रीत नगर में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि टैगोर गीतांजलि, बेहद संवेदनशील, ताजा और सुन्दर कविता के लेखक थे जिन्हें 1913 में साहित्य में भारत के प्रथम नागरिक थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने कहा कि टैगोर के काव्य गीतों को आध्यात्मिक और भावपूर्ण माना जाता था जहां उनका सुरुचिपूर्ण गद्य और जादुई कविता भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापक रूप से लोकप्रिय हुई। श्री साहुवाला ने बताया कि टैगोर के जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती हैं कि प्रकृति, मानव तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में परस्पर मेल एवं प्रेम होना चाहिए तथा शिक्षा प्राप्त करते समय छात्र-छात्राओं को स्वतंत्र वातावरण मिलना परम आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि टैगोर ने राष्ट्रगान गीत की रचना की थी जो कि आज भी पूरे देश में बहुत सम्मान के साथ गाया जाता हैं और उन्होंने विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दुनिया भर में पहचान एवं प्रसिद्धि मिली। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने टैगोर को गुरुदेव की उपाधि से सम्मानित किया वहीं रविन्द्रनाथ टैगोर ने सुभाष चन्द्र बोस को देशनायक की उपाधि से नवाजा। उन्होंने बताया कि टैगोर ने अपने शब्दों की बांसुरी में जो विविध धुन बजाई, भाषा समुदाय और देश की सीमाओं को पार कर गई तथा उनका ये नारा था कि हम अपने आप से बाहर निकले, खुले में विचरण करें तो हम अपने हृदय में ब्रह्माण्ड के संगीत को सुन सकेंगे। श्री साहुवाला ने यह भी बताया कि टैगोर का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान था तथा देश में फैली कुरीतियों को अपने साहित्य के माध्यम से दूर किया। इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा सिलाई, कढ़ाई, बुनाई एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सिमरन को प्रथम पुरस्कार, निशा सोनी को द्वितीय पुरस्कार एवं भावना को तृतीय पुरस्कार मिला और उन्हें प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व रजनी एवं दीपा ने स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और उनका वहां पहुचने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ललिता, डिम्पल, शीतल, उशा, मंजू, चांदनी, रजनी, सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कशीश, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, खुशबू उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry