पंजाब के नौजवानों की अनोखी पहल देश को जरूरत पड़ी तो हमारा रोम रोम भी हाजिर है।।
पंजाब के नौजवानों की अनोखी पहल देश को जरूरत पड़ी तो हमारा रोम रोम भी हाजिर है।।


मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- पंजाब के मोगा ज़िले में अलग-अलग समाजसेवी संस्थाओं ने देश और समाजहित में अहम निर्णय लिया है। समाज सेवा समिति (रजिस्टर्ड) मोगा और शहीद भगत सिंह ब्लड सेवा समिति मोगा के सेवक आगे आकर देश और प्रदेशवासियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लिया है। ब्लड सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पंजाब में किसी भी जगह, चाहे पुलिस प्रशासन को हो या किसी आम नागरिक को, ब्लड की जरूरत पड़ती है तो उनकी समिति के सेवक हर समय, हर स्थान पर सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, समाज सेवा समिति के प्रधान ने बताया कि उनकी सोसाइटी के सभी सेवादार, एंबुलेंस और अन्य सेवाएं देशहित और समाजहित के लिए 24 घंटे तैयार हैं। चाहे आम नागरिक को सहायता चाहिए हो या देश के जवानों के लिए सेवा कार्य करना हो उनकी टीम हरदम हाजिर रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह सेवा भाव ही सच्ची देशभक्ति है और भविष्य में भी समाज के हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry