मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आज रात को देश के प्रधानमंत्री अपना संबोधन देश के नाम देंगे।।
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आज रात को देश के प्रधानमंत्री अपना संबोधन देश के नाम देंगे।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आज रात को देश के प्रधानमंत्री अपना संबोधन देश के नाम देंगे सभी लोगों को उनका संबोधन सुनना चाहिए क्योंकि बड़ा महत्वपूर्ण संबोधन आज देश के प्रधानमंत्री देशवासियों को देने वाले हैं। सीज फायर पर बोलते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पाकिस्तान ने तो सीजफायर का उल्लंघन भी किया मगर हमारी सेना ने उसका मुंह तोड़ जवाब दिया है और जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर हुआ उसे पाकिस्तान के मंसूबे को ध्वस्त किया हमारे भारतीय सेना ने। जब उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि पंजाब पानी के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपने रिश्तेदारी निभा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हमारे हक का पानी हमें मिलेगा क्योंकि हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी इस मिशन पर लगे हुए हैं और हमारे हक का पानी हमें मिलकर रहेगा। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट कोर्ट ने भी हमारे हक में फैसला दिया है।। #newstodayhry @newstodayhry