सिरसा में तिरंगा यात्रा-एक यात्रा देशभक्ति के नाम का आयोजन किया गया।।
सिरसा में तिरंगा यात्रा-एक यात्रा देशभक्ति के नाम का आयोजन किया गया


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- देशभक्ति के संदेश के साथ तीनों सेनाओं व अन्य सशस्त्र बलों के सम्मान में वीरवार को सिरसा में तिरंगा यात्रा-एक यात्रा देशभक्ति के नाम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद, सिरसा की धरती आज देशभक्ति के जोश से सराबोर रही। भारत माता की जय के नारों के साथ भारी संख्या में नागरिक इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि देशभक्ति के संदेश के साथ सशस्त्र बलों के सम्मान में पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सिरसा में भयंकर गर्मी के बावजूद भारतीय सेना व सशस्त्र बलों के सम्मान में निकाली गई इस यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में नागरिक शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी वैश्विक स्तर पर भारत की नीति स्पष्ट है कि भारत पहले छेड़ता नहीं और कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेगा नहीं। हमारी जल, थल और वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को कुछ ही घंटे में नेस्तनाबूद कर अपना पराक्रम दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर सक्षम है। चाहे वह सैन्य कार्रवाई होए कूटनीति हो या आर्थिक प्रतिबंध। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस मामले में सरकार के साथ खड़ा रहा।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश ने पाकिस्तान से संबंध तोड़े, बॉर्डर बंद कर दिए गए और व्यापार बंद कर कूटनीतिक संदेश भी दिया गया।
हमारी सेनाएं किसी भी प्रकार के आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि यदि आतंकवादी हमला हुआ तो, यह युद्ध की श्रेणी में गिना जाएगा और हमारा देश इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब सैन्य कार्रवाई हुई तो पाकिस्तान कुछ ही घंटों में गिड़गिड़ाने लगा। वहीं प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों के बल पर आना पड़ा। दुनिया की सबसे मजबूत सेना का शौर्य देखने को मिलाए युद्ध के दौरान जिन सैनिकों ने अपना बलिदान दिया। देश की आन-बान और शान को बढ़ाने का काम किया, उनके सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अकस्मात युद्ध हम पर यह समझ कर थोपा गया कि आज भारत दुनिया का सिरमौर बन रहा है। आर्थिक और वैश्विक तौर पर उन लोगों को भारत का आगे बढऩा बर्दाश्त नहीं हुआ और आतंकी हमला किया। हमारी सेना ने उन आतंकवादियों के अड्डों को ध्वस्त करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय नेतृत्व में यह दम है कि यदि आप गोली चलाओगे तो हम गोला चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौते पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है और यह समझौता टूटता है तो यह पानी राजस्थान, हरियाणा और गुजरात को मिलेगा। यह केंद्रीय नेतृत्व की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई को दो महिला अधिकारियों ने अपनी बात को देश के समक्ष रखा। इससे स्पष्ट है कि भारतीय महिलाएं किसी मामले में कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान व आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया है। इससे पहले भाजपा के जिला सिरसा प्रभारी वेद फुलां, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, चेयरमैन देवकुमार शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र आर्य, रत्नलाल बामणिया, श्याम बजाज, भारत भूषण मिड्ढा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही ने भी संबोधित किया।
तिरंगा यात्रा में सामाजिक संस्था श्याम बगीची, पंचनद स्मारक ट्रस्ट, एनिमल केयर टीम
श्री मुल्तान सभा, श्री शिव मंदिर, श्री सरसाईनाथ बुक ट्रस्ट, श्री गौशाला सिरसा, श्री देवीलाल गौशाला, आढ़ती एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, वरिष्ठ नागरिक सिरसा, सैन समाज, स्वर्णकार समाज, गोसेवा आयोग, विश्व हिंदू परिषद, धानक समाज, श्री वाल्मीकि मंदिर का भी विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ा राम, पूर्व विधायक राम चंद्र कंबोज, अमीर चंद मेहता, शीशपाल कंबोज, गोबिंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, मनीष सिंगला, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, अमन चोपड़ा, फतेहाबाद जिला परिषद् चेयरमैन सुभाष खीचड़, भूपेश मेहता, सतीश जग्गा, बलदेव सिंह, कपिल सोनी, एडवोकेट, विष्णु शर्मा, विजय वधवा, जगदीश शर्मा, हरपिन्द्र शर्मा, वीरेंद्र तिन्ना, पार्षद सुमन शर्मा, अजय शेरपुरा, अम्बर मेहता, सुनील बामणिया, पिंकी, कौशल्या, बिमला सिंवर, अनिल गनेरीवाला, संजीव रातुसरिया, सागर बजाज, विकास कालूआना, लालचंद गोदारा सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।। @newstodayhry #newstodayhry