जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों व लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धुरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों व लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धुरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।।


धुरी-(वंश गर्ग):- जम्मू कश्मीर मे शहीद हुए फौज के जवानों और शहीद हुए लोगों की याद में भारतीय जनता पार्टी हलका अध्यक्ष रणदीप सिंह देओल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धूरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों व लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धुरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर सदर बाजार, लोहा बाजार, पुरानी अनाज मंडी से होते हुए रेलवे चौक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संसदीय क्षेत्र अध्यक्ष रणदीप सिंह देओल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे देश की बहनों की शादियों को बर्बाद कर दिया। और उसके बाद हमारे देश की सेना ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया और हमारे शहीद जवानों की याद में आज धुरी में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और आने वाले समय में अन्य इलाकों में भी तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।। #newstodayhry @newstodayhry