Haryana
Trending

गर्मी में पानी-बिजली संकट पर लोगों का पारा हुआ हाई, लगाया जाम।।

गर्मी में पानी-बिजली संकट पर लोगों का पारा हुआ हाई, लगाया जाम।।

चरखी दादरी-(भानु शर्मा):- चरखी दादरी तपती गर्मी के बीच दादरी के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल व बिजली की समस्या बनी हुई है। लोग अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। ऐसे में पुराना शहर क्षेत्रों के नागरिकों ने महिलाओं की अगुवाई में रोड को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने रोष जताते हुए अधिकारियों पर कई आरोप लगाये। बाद में सिटी थाना पुलिस प्रभारी सन्नी कुमार ने अधिकारियों से बात करवाई और जल्द समाधान के आश्वासन पर जाम खुलवाया। चरखी दादरी में तापमान 44 डिग्री चल रहा है और बिजली-पानी संकट लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहा है। दोनों समस्याओं से त्रस्त लोगों का पारा हाई हो गया और पुराना शहर के छोटी बाजारी क्षेत्र में महिलाओं ने जाम लगा दिया। जाम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। जाम स्थल पर मौजूद बबली देवी, मीना, रमेश, सावित्री देवी व संतोष इत्यादि ने बताया कि इस समय शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल व बिजली की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। ऐसे में उन्होंने मजबूर होकर रोड जाम करना पड़ा। समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी है। सिटी थाना के एसएचओ सन्नी कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button