मेजर सतेंद्र सिंह ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया I I
मेजर सतेंद्र सिंह ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया I I


फरीदाबाद-(मनोज सूर्यवंशी):-फरीदाबाद जिले के मछगर गांव के रहने वाले मेजर सतेंद्र धनखड़ को उनकी बहादुरी के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शोर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। मेजर सतेंद्र सिंह धनखड़ जून 2024 में जम्मू कश्मीर के डोडा में एक कम्पनी कमांडर के तौर पर एक आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। ।मेजर सतेंद्र सिंह ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया, मेजर धनखड़ ने न सिर्फ आतंकियों को मारा बल्कि अपनी टीम को भी सुरक्षित बचा लिया। इस मुठभेड़ के दौरान मेजर धनखड़ के पैर में गोली भी लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।जानिए मेजर सतेंद्र धनखड़ के बारे मेंमेजर सतेंद्र धनखड़ 19 साल की उम्र में इंडियन आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 2018 में उनको Regt 20 Lancers/ 4 Rashtriya Rifles बतौर लेफ्टिनेंट शामिल किया गया। इसके बाद 2020 में उनको कैप्टन, साल 2024 में उनको इंडियन आर्मी में मेजर बना दिया गया। इस दौरान उनकी पोस्टिंग बीकानेर, बाडमेर, जम्मू कश्मीर में रही है। सतेंद्र अपने परिवार के सबसे छोटे बेटे है। सतेन्द्र की शादी हो चुकी है और 3 साल की उनकी बेटी है। उनकी वाइफ निधी धनखड़ हाउस वाइफ है और दयालपुर खेड़े गांव की रहने वाली है। सतेंद्र के सबसे बड़े भाई जीतेन्द्र धनखड़ सेक्टर-12 कोर्ट में क्रिमिनल वकील है। उनके दूसरे भाई धर्मेंद्र धनकड़ नोयडा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर है। पूरा परिवार गांव में ही रहता है। सतेंदर फिलहाल जम्मू कश्मीर से वापस आ चुके है और लेबनान जाने की तैयारी कर रहे हैं। वही इस बारे में जब सतेन्द्र धनखड़ की मां से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आज हमारे बेटे ने देश का नाम रोशन किया है और बड़े ही गर्व की बात है परिवार में खुशी का माहौल है इस लड़ाई में उनके बेटे के भी पैर में गोली लगी थी लेकिन परिवार को नहीं पता था जब बेटा छुट्टी आया था तो उन को पूरी बात बताई वही परिवार में भाई और भाभी ने भी उनकी इस वीरता को सलाम करते हुए कहा कि हमें बड़ा गर्व हो रहा है कि हां आज हमारे देवर ने देश का और अपने गांव का नाम रोशन किया है।। #NEWSTODAYHRY @NEWSTODAYHRY