Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से स्नैचिंग की वारदात सामने आई, CCTV में कैद सारी वारदात।।

कुरुक्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से स्नैचिंग की वारदात सामने आई, CCTV में कैद सारी वारदात।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। झपटमारी के दौरान महिला को धक्का भी लगा, जिससे वह गिर पड़ी और घायल हो गईं। घटना के बाद बुजुर्ग महिला डरी-सहमी रही। अब बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 निवासी गुरनाम दास ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। उसकी 67 वर्षीय मां अजमेरो देवी रोज सुबह टहलने जाती हैं। 15 मई की सुबह करीब 6 बजे वे सैर पर निकली थीं, तभी बाइक पर आए दो युवक पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ले गए। धक्का लगने से मां नीचे गिर गई और उन्हें चोट आई। डेढ़ तोले की थी सोने की चेन गुरनाम के मुताबिक, चेन करीब डेढ़ तोले की थी। वह इलाज में व्यस्त रहा, इसलिए तुरंत शिकायत नहीं कर सका। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए सदर थानेसर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।। #NEWSTODAYHRY @NEWSTODAYHRY

Related Articles

Back to top button