Haryana
Trending

भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहकर भी हर मुद्दे पर नाकाम रही है।।

भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहकर भी हर मुद्दे पर नाकाम रही है।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहकर भी हर मुद्दे पर नाकाम रही है। इसीलिए देश की जनता का ध्यान भटकाकर अपनी कारगुजारियों पर पर्दा डाल रही है। यह बात इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने स्थानीय हांसी गेट स्थित एक निजी रेस्तरां में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। पत्रकार वार्ता से पूर्व इनेलो के जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने एक बैठक में पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रदेश स्तर पर जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है, ताकि संगठन को मजबूत बनाकर पार्टी को आगे ले जाया जा सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़ाने की रणनीति तय की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने कहा कि इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने निर्देश दिए है कि पार्टी संगठन से जुड़े हर पदाधिकारी को जिम्मेवारी सौंपी जाए और साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए अन्य पार्टी के इच्छुक लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस हाशिए पर चली गई है और जननायक जनता पार्टी का नाम लेने वाला नहीं बचा है। ऐसे में प्रदेश की जनता इंडियन नेशनल लोकदल को आशा भारी निंगाहों से देख रही है। इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने कहा कि पंजाब ने हठधर्मिता दिखाते हुए हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के हिस्से का पानी रोक लिया। इंडियन नेशनल लोकदल ने 21 मई को चंडीगढ़ में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी इस मुद्दे का प्रमुखता से उठाया और कहा कि पानी की इस लड़ाई में इनेलो प्रदेश के हित के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए संघर्ष करेगी। इनेलो ने ही भाखड़ा बांध के सुरक्षा का प्रबंधन सीआईएसएफ के हवाले करने की मांग की थी। इसी आधार पर भाखड़ा बांध की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपी गई है और पार्टी के दबाव के चलते ही भाखड़ा का पानी नहरों में छोड़ा गया है। यह सब राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला की नीतियों के कारण संभव हो पाया है। अशोक ढ़ाणीमाहु ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो निर्णय लिया, वो जनविरोधी था। पार्टी ऐसे किसी भी निर्णय का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी जा चुकी है। अगले माह की शुरूआत से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ग्रामीण स्तर पर बैठकें कर लोगों से जनसंपर्क करेेंगे और मानसून शुरू होने के बाद बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा ने कह कि पार्टी का संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू हो चुकी है। आने वाले महीनों में इसके सकारात्मक परिणाम भी साफ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन आने वाले कुछ दिनों में पूरी मजबूती से खड़ा हो जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button