Haryana
Trending

मत्तड़ कबड्डी टूर्नामेंट में 55 किग्रा भार वर्ग में भीवां टीम रही अव्वल ।।

बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव मत्तड़ डेरा बाबा प्रेम गिर में ग्राम पंचायत, बाबा प्रेम गिर स्पोर्ट्स क्लब एवं समूह नगर निवासियों के सहयोग से शनिवार, रविवार को 36 वां कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया। जिसमें हरियाणा पंजाब की अनेक टीमों ने भाग लिया। पहले दिन 40 किग्रा भार वर्ग के हुए फाइनल मुकाबले में खिल्लन ने डबवाली को पराजित किया।
55 किग्रा भार वर्ग में फाइनल मैच में भीवां और मत्तड़ की टीम के बीच हुए रोचक मुकाबले में मत्तड को पराजित कर भीवां टीम रही अव्वल। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मत्तड़ ने सरदूलगढ़ु को, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भीवां ने रोहन को हराकर फाइनल में पहुंची। ओपन कबड्डी में पहला मैच मलड़ी व फत्ता मालोका के बीच खेला गया जिसमें मलड़ी ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। 65 में भार वर्ग के पहले राउंड में हुए मुकाबले में डेरा भीवां ने कुसला को हराया
सरदूलगढ़ ने लहंगेवाला को हराया, पेरों ने फत्ता मालोका को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। समाचार लिखे जाने तक
65 और ओपन कबड्डी के मैच करवाए जा रहे थे जिनके देर शाम तक परिणाम आने है। विजेता टीमों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट दौरान संत बाबा रविदास जी टेलांवाले, बाबा शील दास, बाबा निहाल दास , प्रधान जगदेव सिंह, सरपंच अजायब सिंह, नंबरदार गुरचरण सिंह, नंबरदार मलकीत सिंह, मंच संचालक हरप्रीत संधू, गुरतेज सिंह पहलवान रोड़ी, बुध सिंह, कबड्डी खिलाड़ी बाबु सिंह लहंगेवाला, नायब सिंह कानूनगो आदि सहित अनेक लोग मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button