Haryana
Trending

पलवल के उपमंडल होडल में हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली ।।

पलवल के उपमंडल होडल में हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली ।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल के उपमंडल होडल में हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं आधे घंटे की बारिश ने होडल नगर परिषद के विकाश कार्यों के दावों की पोल खोल कर रख दी है । शहर में चारों तरफ जलभराव ही जलभराव नजर आ रहा है। मुख्य रास्तों में कई कई फिट पानी खड़ा हो गया जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होडल में हुई बारिश ने होडल नगर परिषद के विकाश कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। आधे घंटे की बारिश से शहर में चारों तरफ जलभराव ही जलभराव नजर आ रहा है। होडल शहर के बरसाती पानी की निकासी के लिए सरकार द्वारा 15 सालों में लगभग 80 करोड़ रुपए होडल नगर परिषद को भेजे जा चुके हैं लेकिन बावजूद इसके पानी की निकासी की आज तक कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। शहर में 15 साल पहले लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सिवरेज डाली गई ताकि शहर से पानी की निकासी हो सके लेकिन यह सिवरेज आज तक ब्लाक पड़ी हुई है इससे लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ । उसके बाद 10 वर्ष पूर्व लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से शहर से पानी की निकासी के लिए नेशनल हाईवे के साथ साथ और पुराना जी टी रोड के साथ साथ उजीना नहर तक नाले निकाले गए लेकिन उसके बाद भी शहर से पानी निकासी नहीं हुई। उसके 2 साल पहले इसी बरसाती पानी की निकासी के लिए शहर में 40 से 50 लाख रुपए की लागत से बोरवेल किए थे जिसमें शहर में गांधी चौक,रामलीला मैदान,राजीव चौक, अग्रसेन चौक, बस स्टेंड होडल, पंचायत कार्यालय, हनुमान मंदिर के पास यह बोरवेल कराए गए जिसमें बताया गया है कि एक बोरवेल में 3 से 4 लाख रुपए नगर परिषद द्वारा खर्च किए गए । लेकिन इन बोरवेलों का कोई फायदा शहरवासियों को नहीं हुआ और इसके बाद भी शहर में चारों तरफ जलभराव ही जलभराव नजर आ रहा है।होडल नगर परिषद के अधिकारियों और नेताओं द्वारा सरकार के पैसों का दुरुपयोग किया गया और अब फिर से करोड़ों रुपए की लागत से नालियां बनाई गई हैं जिनके बारे में लोगों का कहना है कि इन नालियों से भी लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ है। उसके बाद भी शहर में भरे बरसाती पानी ने नगर परिषद के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जबकि लोगों ने इन नालियों की बनने की शिकायत उपमंडल अधिकारी से लेकर जिला उपायुक्त से कर चुके हैं कि जो शहर में नालियां बनाई जा रही हैं जिनके अंदर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है । लेकिन उसके बाद भी किसी भी अधिकारी ने नालियों में लगाई जा रही घटिया सामग्री की कोई जांच नहीं की। एक तरफ इन नालियों के बनने से शहर में लोगों के मकान,दुकान नीचे पड़ गए हैं । शहर के दुकानदार और इन रास्तों से गुजरने वाले राहगीरों का कहना है की अगर नगर परिषद द्वारा सरकार के पैसों का सही से प्रयोग किया गया तो शहर से जलनिकासी हो जाती। लेकिन जो सरकार द्वारा करोड़ों रुपये नालियों के लिए आये पैसे कहां गए यह नहीं पता और यही कारण है की शहर में ज्यादातर इलाका पानी से भरा खड़ा है। लोगों का कहना है कि उनकी 30 से 40 वर्ष की उम्र हो गई है लेकिन आज तक शहर से पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button