Haryana
Trending

गीता महोत्सव प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता दिखाई देगी।।

गीता महोत्सव प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता दिखाई देगी।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र गीता मनीषी एवं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया की हरियाणा के कुरुक्षेत्र से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर तक इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता दिखाई देगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की योग विधा और गीता दर्शन का संदेश लेकर स्वामी ज्ञानानंद इंग्लैंड के मैनचेस्टर में जिओ गीता परिवार के साथ योग दिवस मनाएंगे। इस कार्यक्रम में मैनचेस्टर का स्थानीय प्रशासन भी शामिल होगा। स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि वे इस अवसर पर गीता के माध्यम से योग के गूढ़ महत्व को वहां की जनता के सामने रखेंगे और बताएंगे कि कैसे योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी स्थिर, शांत और आत्मविश्वास से भर देता है। स्वामी ज्ञानानंद के अनुसार गीता का योग बौद्धिक जागरूकता के साथ साथ आत्मिक एकता का भी मार्ग है, जो “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को जगाता है। उन्होंने कहा कि भारत की योग परंपरा आज संपूर्ण विश्व को जोड़ रही है और मैनचेस्टर में मनाया जाने वाला योग दिवस इसी कड़ी का विस्तार है। भारत से विश्व तक फैलती इस योग चेतना में गीता का संदेश नई ऊर्जा भरने का काम कर रहा है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से उठी इस चेतना की गूंज मैनचेस्टर तक पहुंचेगी, जहां योग, अध्यात्म और गीता मिलकर विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। गौरतलब  है कि अबकि बार 21 जून को कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योग गुरु स्वामी रामदेव हिस्सा लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर एक लाख से अधिक लोग एकसाथ योग करेंगे, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button