हत्या के पीछे छिपी रंजिश! शव के पास नहीं था कोई सुराग फिर भी पुलिस ने ऐसे पकड़ा कातिल।।
हत्या के पीछे छिपी रंजिश! शव के पास नहीं था कोई सुराग फिर भी पुलिस ने ऐसे पकड़ा कातिल।।

जींद जिले के जुलाना थाना क्षेत्र में हुई एक रहस्यमयी हत्या का मामला अब सुलझ चुका है। पांच दिन पहले बुढ़ाखेड़ा गांव के पास करसोला रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान लिजवाना गांव के सुरेश के रूप में हुई थी। सुरेश के बेटे ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम पांच बजे खेत पर गए थे लेकिन फिर घर लौटे ही नहीं। जब राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान करने की कोशिश की। इसी माध्यम से सुरेश की पहचान हुई। शुरुआती जांच में कुछ सुराग नहीं मिले थे जिससे यह मामला ब्लाइंड मर्डर बन गया था। सुरेश के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और उनकी टीम ने इस केस को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस की नजर फतेहगढ़ गांव के बिट्टू पर पड़ी। बिट्टू और उसके पिता का सुरेश के साथ पैसों का पुराना लेनदेन था। इस वजह से पहले भी दोनों पक्षों में बहस हो चुकी थी।जांच में सामने आया कि 15 जुलाई की शाम को सुरेश और बिट्टू की फिर से मुलाकात हुई थी। इस बार भी पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बिट्टू ने सुरेश के गले में कपड़ा डालकर उसे जोर से खींचा जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। यह पूरी वारदात सुनियोजित नहीं थी लेकिन अचानक विवाद ने एक जान ले ली।यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर की श्रेणी में आता था क्योंकि कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था और न ही कोई ठोस सुराग। लेकिन जुलाना पुलिस की मेहनत और सूझबूझ ने आखिरकार इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया। बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry



