Haryana
Trending

ऐलनाबाद में नाजायज हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार II

ऐलनाबाद में नाजायज हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीआईए ऐलनाबाद की बड़ी कामयाबी ऐलनाबाद में नाजायज हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर के निर्देशन में  दिनांक 26. 08. 2025 को  गश्त के दौरान ममेरा कच्चा रोड बाईपास पर एक बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर सीआईए ऐलनाबाद की टीम HC भूपेंद्र सिंह (न. 871/सिरसा) के नेतृत्व में त्वरित  कार्रवाई करते हुए जगतार सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी वार्ड न. 5, ऐलनाबाद को नाजायज 12 बोर बंदूक और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि जगतार सिंह बिना लाइसेंस हथियार लेकर किसी साधन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर रेड की, जहां जगतार सिंह पुलिस गाड़ी देखकर भागने लगा। उसे काबू कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके दाहिने हाथ में 12 बोर बंदूक और कुर्ते की जेब से चार 12 बोर कारतूस बरामद हुए। जगतार सिंह लाइसेंस पेश नहीं कर सका, बरामद हथियार और कारतूस को सील कर कब्जे में लिया गया, आरोपी के खिलाफ धारा 25(1b)a/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला थाना ऐलनाबाद मे दर्ज किया गया। अभियोग का आगामी अनुसन्धान  थाना ऐलनाबाद पुलिस द्वारा किया जा रहा है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button