पलवल जिले के क़स्बा हसनपुर के गांव माहौली में करीब एक महीने पहले हुए भविष्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।।
पलवल जिले के क़स्बा हसनपुर के गांव माहौली में करीब एक महीने पहले हुए भविष्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।।


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के क़स्बा हसनपुर के गांव माहौली में करीब एक महीने पहले हुए भविष्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भविष्य हत्या कांड में जमीन जायदाद को हडपने के लिए षडयंत्र रचकर मामले में सिकायतकर्ता और मृतक के सगे भाई ने ही अपने साथी व साले के साथ मिलकर कराई थी हत्या। अब क्राइम ब्रांच होडल पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है। डीएसपी क्राइम पलवल मनोज वर्मा ने बताया की क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने गांव माहोली में हुए भविष्य मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। डीएसपी क्राइम पलवल के अनुसार गत दिनांक 11 मई 2025 को शिकायतकर्ता जयदीप ने पुलिस को बताया कि उनके भाई भविष्य का उनसे मनमुटाव रहता था। शाम को वह बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसका शव गांव के ही मंदिर के पास पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि भविष्य का शव लहूलुहान अवस्था में पडा है। उसके सिर में गोली का निशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से अवैध पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतक भविष्य ने राजेन्द्र नाम के व्यक्ति पर उसे जमीन बेचने के लिए मजबूर करने और स्वजन के प्रति भड़काने की बात लिखी है। हसनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई की शिकायत और घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की चूंकि मौके से अवैध पिस्टल भी बरामद हुई, इसलिए पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी लगाई। डीएसपी क्राइम पलवल ने आगे बतलाया की मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी महोदय के कुशल निर्देशन में क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह व उनकी टीम ने हत्या वारदात का पर्दाफाश करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले अनिल निवासी गोडोता तथा गांव माहोली निवासी राहुल आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है डीएसपी ने बताया की विवेचना में पाया कि मृतक भविष्य की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था तथा उसकी कोई संतान भी नहीं थी। वह अपने हिस्से की आई जमीन को बेचना चाह रहा था जिसकी भनक मामले में शिकायतकर्ता तथा मृतक के भाई जयदीप को लग गई जिसने जमीन जायदाद की लालच के चलते अपने साले अनिल निवासी गोडोता तथा गांव के ही अपने साथी राहुल के साथ मिलकर इस हत्या वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया और मृतक को मौत के घाट उतारवा शिकायतकर्ता बन गया। मामले में पुलिस ने प्रत्येक एंगल से जांच की जिसमें पुलिस की शक की सुई शिकायतकर्ता पक्ष की तरफ घूमी और हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया। आरोपीयों को वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद करने, गहन पूछताछ एवं फरार मुख्य आरोपी की पता जोही हेतु आज पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। मामले में फरार मुख्य तथा साजिशकर्ता आरोपी सगा भाई भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।। #newstodayhry @newstodayhrry



