रेवाड़ी में दिशा मीटिंग के दौरान राव इंद्रजीत ने की 3809.55 लाख की योजनाओं की घोषणा II
रेवाड़ी में दिशा मीटिंग के दौरान राव इंद्रजीत ने की 3809.55 लाख की योजनाओं की घोषणा II


रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में 3809 लाख 55 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जी.एस.टी.का बेहतरीन लाभ मिला लोगों को जिसका श्रेय जाता है देश के प्रधानमंत्री को – केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह,, लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत एक लाख से कम पारिवारिक वाली महिलाओं को मिलेंगे 2100 प्रतिमाह सरकार का बेहतर प्रयास,दिशा की मीटिंग के अतिरिक्त जिले की विभिन्न समस्याओं पर राव ने अधिकारियों से की चर्चा, जबसे देश मे जी.एस.टी.को लागु किया गया तभी से इस बेहतरीन प्रयास का लाभ अधिकांश लोगों को मिला जिसका श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है हालांकि इसमें मुख्यमंत्री का भी सहयोग होता है लेकिन कुछ मुख्यमंत्री जो हमारी पार्टी यानी भाजपा से नहीं थे उन्होंने इसका एतराज़ भी किया उनका मानना था कि इसके लागू होने से हमारे रेवेन्यू पर असर पड़ेगा, जो बाद में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से मान गए, यह कहना है केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का जो सोमवार को जिला सचिवालय रेवाड़ी में दिशा की मीटिंग ऒर 3909 लाख 55 हजार की विभिन्न ग्रामीण ऒर शहरी विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। राव ने कहा लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत एक लाख से कम पारिवारिक वाली महिलाओं को मिलेंगे 2100 प्रतिमाह सरकार का बेहतर प्रयास है जो महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में अच्छा कदम भी है। गुरुग्राम में सात पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मिलकर भाजपा को ज्वाइन किया अच्छी बात है इससे भाजपा का कुनबा बढ़ेगा जिसमे कोई शक नहीं। उनके साथ रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित डीसी अभिषेक मीणा, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, एडीसी राहुल मोदी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



