Haryana
Trending

इस दिन किसी भी तरह की नारेबाजी ना करके धरने को चलाने का निर्णय लिया गया I I

इस दिन किसी भी तरह की नारेबाजी ना करके धरने को चलाने का निर्णय लिया गया I I

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर-13 जून।स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने लगातार चौथे दिन धरने को जारी रखा है। धरने पर सबसे पहले अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को दो मिनट का मौन धारण करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दिन किसी भी तरह की नारेबाजी ना करके धरने को चलाने का निर्णय लिया गया इस धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान विजय कुमार ने की व मंच संचालन कैशियर अनिल कुमार ने किया। धरने के समर्थन में पहुँचे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा,पंचकूला द्वारा 23 मई 2025 को पत्र द्वारा सफाई कर्मचारियों को अपने मूल पदों पर ही डयूटी देने के आदेश जारी किए गए लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन ने इन आदेशों को कुछ कर्मचारियों तक ही सीमित कर दिया बाकी कुछ चहेते कर्मचारियों से अपने मूल पदों की बजाए अन्य पदों पर डयूटी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों से सफाई का कार्य करवाने के लिए धक्का किया जा रहा है ये सभी कर्मचारी वार्ड सर्वेंट के पदों पर लगभग 10 से 12 वर्षों से डयूटी कर रहे है इन कर्मचारियों को लंबे समय का अनुभव होने की वजह से इनकी करनी तो चाहिए थी प्रमोशन उल्टा इन कर्मचारियों की डिमोशन करके सफाई कर्मचारियों वाला कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जोत सिंह ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को रिटायर्ड संघ के प्रतिनिधियों ने सीएमओ से मुलाकात करके उन्हें चेताया कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना बंद करके जो चहेते कर्मचारी दफ़्तरों में बिठा रखे है उनसे भी उनके मूल पदों पर डयूटी लेने के आदेश जारी करे उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में आया कि कुछ सफाई कर्मचारी अपने मूल कार्य को छोड़कर चिकित्सा अधिकारियों की सरकारी गाड़ियां चला रहे है कुछ कंप्यूटर चला रहे है जोकि सरकारी नियमों के खिलाफ है और इससे सरकारी अस्पताल की सफाई व्यवस्था में बाधा उत्त्पन्न होगी। धरने पर उपस्थित सभी संघ नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों का जल्द समाधान नही हुआ तो तमाम संगठन इनके समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर रिटायर्ड संघ से जिला सचिव सोमनाथ, सतीश राणा, राजबीर पिण्डोरा,रीना,निखिल,गुरप्रीत,सुभाष,करण,करनैल,संगीता, प्रवेश,शिव करण, नोर्थी राम,राजकुमार आदि उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button