भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में संगठन का विस्तार शीघ्र किया जाएगा।I
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में संगठन का विस्तार शीघ्र किया जाएगा।I


जल्द होगा भाजपा जिला संगठन का विस्तार:-
पर्यवेक्षकों ने की अपेक्षित पदाधिकारी से संगठन विस्तार हेतु चर्चा:-
अशोकनगर-(पवन कुमार लोधी):- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में संगठन का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि संगठन विस्तार के लिए गुरुवार को प्रवास पर आए पर्यवेक्षकों सत्येंद्र भूषण सिंह एवं संतोष पारिख द्वारा स्थानीय नवीन रेस्ट हाउस पछाड़ी खेड़ा पर भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारीयों,जन प्रतिनिधियों से राय शुमारी की गई एवं पांच पांच कार्यकर्ताओं के नाम मांगे गए। इन्हीं कार्यकर्ताओं में से भाजपा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी,नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी,जिला महामंत्री नंदलाल यादव रविंद्र लोधी मुकेश कलावत सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यवेक्षकों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जहां योग्य,कर्मठ, लगनशील, निष्ठावान कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुरूप दायित्व दिया जाता है। जिला संगठन के विस्तार में इस बात का विशेष ध्यान रखा जावेगा। इस दौरान जिले के रह गए मंडलों में नियुक्ति के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक को जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने भी संबोधित किया। जिले के संगठन विस्तार के लिए नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया को दायित्व सौंपा गया।। #newstodayhry @newstodayhry



