Haryana
Trending

युवक पर चाकू से हमला, हिसार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ll

युवक पर चाकू से हमला, हिसार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के दिशा-निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौंकी पड़ाव पुलिस ने प्रताप नगर में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस बारे में चौंकी पड़ाव पुलिस से ASI सुरजमल ने बताया कि दिनांक 02 सितम्बर 2026 को प्रताप नगर में लड़ाई-झगड़े के दौरान मोहित उर्फ मिट्टू पुत्र जगत नारायण निवासी प्रताप नगर, हिसार पर चाकू से हमला करने की सूचना प्राप्त हुई थी। घायल के बयान एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 307 दिनांक 02.09.2026, धारा 109(1), 115, 118(1), 126, 296, 351(3) BNS के तहत अभियोग दर्ज किया।मामले में जांच के दौरान द्वारा नामजद आरोपी जगदीप पुत्र कश्मीरी निवासी प्रताप नगर, हिसार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, जिसमें वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि आपसी विवाद में हिंसा करने, हथियारों का प्रयोग करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हिसार पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों के लिए हिसार पुलिस की कार्रवाई स्पष्ट चेतावनी है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button