सूरजकुंड मेला आज होगा संपन्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे समापन संबोधन II
सूरजकुंड मेला आज होगा संपन्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे समापन संबोधन II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले का कल समापन समारोह आयोजित किया जायेगा, इस मेले के समापन समारोह को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अपने संबोधन के साथ करेंगे, 2 अक्टूबर से चले इस मेले का 7 अक्टूबर को शाम 4 बजे समापन किया जायेगा, मेले में 456 स्टॉल लगाए गए जिसमे की सवदेशी थीम के तहत उन कलाकारों को स्टॉल दी गई जो ज्यादातर अपने हाथों से सभी बनाई गई कलाकृतियों और सामानों का पर्दर्शन और बिक्री की गई, मेले में आये लोगों से बातकर उनकी प्रतिक्रिया भी जानी सभी ने मेले के आयोजन को सराहा और बताया की ऐसे मेले के आयोजन से अपनी संस्कृति और विरासत से रूबरू होने का मौका मिलता है सभी को यहाँ आकर देश में निर्मित उत्पादों को खरीदकर उनको बनाने वालों का हौंसला बढ़ाना चाहिए, वाही जिला विधिक सेवा के लिए लगाए गए कम्प में भी लोगों ने अपने समस्याओँ का समाधान लिया, तो वही दुकानदारों से भी उनकी बात जानी जिसमे उन्होंने आयोजन को बहुत अच्छा बताया साथ ही मेले के आयोजकों से गुहार लगाईं की मेले में स्टॉल लगाने वालों के लिए भी खाने और रहने की सुविधा देने की बात मीडिया के सामने रखी, मेले के नोडल अधिकारी हरविंदर से बात की तो उन्होंने मेले के समापन सम्बंधित सभी बातों को विस्तार से बताया और कहा की दूसरी बार लगाए गए दीवाली मेला आने वाले दिनों में और भव्य रूप से मनाया जायेगा। वही मेले में आये लोगों ने वहां लगे खाने के स्टॉल पर भी खाने का लुत्फ़ उठाया, मेले में लोगो के मनोरंजन के लिए अलग अलग जगह से आये लोकगीत कलाकारों ने भी अपनी अपनी धुन से लोगों का मनोरंजन भी किया।। #newstodayhry @newstodayhry



