madhya pradesh
Trending

खाद्य राशि नहीं मिलने से पार्वती स्व सहायता समूह ने कहा मध्यान्ह भोजन बंद करेंगे II

खाद्य राशि नहीं मिलने से पार्वती स्व सहायता समूह ने कहा मध्यान्ह भोजन बंद करेंगे II

अशोक नगर-(पवन कुमार लोधी):- पार्वती स्व सहायता समूह भररोली द्वारा विद्यालय प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मध्यान भोजन बंद करने के बात कही ईसागढ़ महिला बाल विकास एवं विद्यालय में चल रहे मध्यान भोजन को संचालित करने वाले स्व सहायता समूह की ओर जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहा है ध्यान जिस कारण स्व सहायता समूह वाले मध्यान भोजन बंद करने पर हुए उतारू मामला विकासखंड ईसागढ़ की ग्राम पंचायत भररोली का है जहां प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का मध्यान भोजन पार्वती स्वयं सहायता समूह द्वारा दिया जाता था लेकिन 3 महीने से अधिक समय होने पर ना तो खाद राशि प्राप्त हो रही है और ना ही आवंटन इससे परेशान होकर स्वयं सहायता समूह ने विद्यालय के प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मध्यान भोजन बंद करने की बात कही जिससे आज मंगलवार को विद्यालय के बच्चे खीर पुरी मध्यान भोजन से वंचित रहे जबकि शासन प्रशासन को इस ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिससे बच्चों को समय पर मध्याह्न भोजन गुणवत्ता युक्त मिले और अभी अधिकांश स्व सहायता समूह का यही हाल है जिस कारण वह बच्चों को मेन्यू अनुसार भोजन देने में सक्षम नहीं होते अगर समय पर खाद्य राशि का आवंटन हो तो बच्चों को समय पर मध्याह्न भोजन प्राप्त होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button