Haryana
Trending

नवीन ज्ञान और कौशल से होगा सशक्तिकरण डाइट सिरसा में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ II

नवीन ज्ञान और कौशल से होगा सशक्तिकरण डाइट सिरसा में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- क्षमता निर्माण प्रशिक्षण प्रवक्ताओं की कार्यकुशलता को बढ़ाते हुए उन्हें नवीन ज्ञान एवं कौशल में सशक्त बनाता है: डा. ठकराल प्रवक्ताओं हेतु क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट प्राचार्य बूटा राम के निर्देशन, डा. सतबीर  न्योल की अध्यक्षता में एवम् डा. राकेश मोहन की देखरेख में सिरसा जिले के विभिन्न खंडों में विभिन्न विषयों गणित, इतिहास, राजनीति शास्त्र एवं रसायन शास्त्र के प्रवक्ताओं हेतु तीन चरणों में आयोजित होने वाले क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार से शुरुआत हो गई।

प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि :-

यह जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी डा. सोमप्रकाश ठकराल ने बतौर मुख्य वक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रवक्ताओं को नवीन ज्ञान, कौशल एवं कार्यकुशलता से सशक्त करना है, ताकि वे अपने क्षेत्र में अत्यधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

शिक्षण कौशल में सुधार करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान :-

इससे एक शिक्षक को अपने शिक्षण कौशल में सुधार करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा से विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित प्रवक्ता नवीन सिंगला, राजबीर, अश्वनी, ज्ञान कंबोज सोहन लाल, नवनीत, राहुल कसवां राजेंद्र प्रसाद गोदारा, अमित बैनीवाल, नवीन, सतपाल, कमलदीप, राजबीर, कृष्ण एवम् अरविंद शर्मा बतौर मास्टर ट्रेनर प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डा. अनिल बिश्नोई, दलीप गोदारा, डा. मनोज पुरी, डा. राजेश खुराना, नरेश नरूला, डा. राकेश मोहन, सुखपाल, सुनील, सुमित, सज्जन फौजी एवम् सहित सिरसा जिले के विभिन्न खंडों से आए हुए बीआरपी एवं एबीआरसी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button