Haryana
Trending

गुरूग्राम में नए साल के जश्न कि तैयारी, पुलिस मुस्तैद।।

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम में नए साल के जश्न के लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं जिसमे लोग जश्न के साथ नए साल का स्वागत कर सके तो वही दूसरी तरफ इस जश्न में कोई खलल न पड़े इसको मद्देनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने भी अपनी सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी तो वही पब और बार में एंट्री को लेकर भी पुलिस ने पब-बार, आहाता संचालकों को हिदायत दी है कि तय समय में ही पार्टी खत्म हो समय सीमा से ज्यादा पब – बार खोले गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई कि जाएगी। गुरूग्राम पुलिस ने लगभग 2000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है और 10 ऐसे बैरिकेडिंग होगी जहां ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग कि जाएगी एमजी रोड, सेक्टर-29, सेक्टर-65 के अलावा गोल्फ कोर्स रोड़ पालम विहार सोहना रोड़ पर सबसे ज्यादा पब और बार है इसको ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम पुलिस की तरफ से पूरी तरह से निगेहबानी की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने भी सभी लोगों से अपील की है कि वह तमाम सुरक्षा के मापदंडों और ट्रेफिक नियमों का पालन करे जिससे नए साल का जश्न शांति पूर्ण तरीके से मनाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button