madhya pradesh
Trending

एनएच निर्माण में टूटा स्कूल, ग्रामीणों ने आवेदन बांधकर लोट लगाकर जताया विरोध II

एनएच निर्माण में टूटा स्कूल, ग्रामीणों ने आवेदन बांधकर लोट लगाकर जताया विरोध II

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने किया अनूठा प्रदर्शन:-
रायसेन-(पवन कुमार लोध):- ग्रामीणों ने शरीर पर आवेदन बांधकर कलेक्ट्रेट की दहलीज पर लगाई लोट,यह अनूठा प्रदर्शन देख लोग चौंके रायसेन ।मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में देवरी तहसील कोड़ा जमुनिया के ग्रामीणजनों द्वारा शरीर पर आवेदनों की लड़ी शरीर से बांधकर लौट लगाई तो लोग आश्चकित हो गए। कलेक्ट्रेट की दहलीजपर कोड़ा जमुनिया के शामाशा स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन की जब जानकारी मिली तो एसडीएम मनीष शर्मा चर्चा करने पहुंचे। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से अपनी मांग रखी। उन्होंने अपने शरीर पर आवेदनों को बांधकर लौट लगाते हुए अधिकारियों तक पहुंचे। यहां देवरी से गुजरे एनएच-45 के निर्माण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला भवन और सर्व शिक्षा अभियान का भवन तोड़ा गया था।

नए भवन का निर्माण न होने से स्कूल में छात्रों की संख्या में लगातर गिरावट होती जा रही है:-

जनसुनवाई में दिए आवेदन में ग्रामीण रवि वर्मा, शरद लोधी, अन्ना लाल, पुरषोत्तम, मोहनी बाई अरविंद ठाकुर ने पहले जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया से कलेक्ट्रेट के गेट पर मुलाकात की। सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने आश्वासन दिया कि स्कूल और सर्व शिक्षा भवन की ड्राइंग पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोट लगाते हुए पहुंचे इसके बाद तिरंगा झंडा लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर सांसद और मुख्यमंत्री तक को आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। जल्द बनेगा मिडिल स्कूल भवन जिले के देवरी तहसील के तहत कोड़ा जमुनिया में जल्दी शासकीय मिडिल स्कूल की बिल्डिंग तैयार कराई जाएगी। इस संबंध में हमने जिला सीईओ मैडम और मप्र राज्य शिक्षा केंद्र केअधिकारियों से चर्चा करके जानकारी भी ली है।विभाग के पास बजट भी है और बिल्डिंग की ड्राइंग तैयार करके जल्दीटेंडर डाले जाएंगे।पीके रैकवार डीपीसी रायसेन II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button