हरतालिका तीज पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब II
हरतालिका तीज पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब II


प्रातःकाल से ही महिलाएं व्रत-पूजन की तैयारियों में जुट गईं:-
आष्टा-(पवन वर्मा):- नगर में आज हरतालिका तीज व्रत को लेकर श्रद्धालुओं, विशेषकर सुहागिन महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रातःकाल से ही महिलाएं व्रत-पूजन की तैयारियों में जुट गईं। दिनभर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और अपने दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने सजधज कर पारंपरिक परिधानों व श्रृंगार के साथ मंदिरों में पहुंचकर बाड़ी-बाड़ी में तीज माता का पूजन किया। नगर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम हुए, वहीं महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरतालिका तीज की कथा का श्रवण किया। शाम होते ही मंदिरों में दीप-प्रज्वलन, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ। महिलाएं समूह में गीत-भजन गाते हुए झूला झूलने का आनंद भी लेती दिखीं। पूरे नगर में तीज महोत्सव का उल्लासमय वातावरण बना रहा।। #newstodayhry @newstodayhry



