MP
Trending

मरम्मत अधूरी इमलीटोला स्कूल बना खतरे की घंटी II

मरम्मत अधूरी इमलीटोला स्कूल बना खतरे की घंटी II

बालाघाट-(पवन कुमार लोधी):- देश बदल रहा है शिक्षा के नए – नए दावे किये जा रहे हैं लेकिन हकीकत देखनी है तो आई चलते हैं बालाघाट जिले के किरनापुर ब्लॉक के संवेदनशील नक्सल प्रभावित ग्राम इमलीटोला कसगी जहां मासूम बच्चों की पढ़ाई कंक्रीट की दरारों और टपकती छत के बीच हो रही है खंडहर बना इमलीटोला स्कूल जान हथेली पर रखकर पढ़ाई कर रहे मासूम! 1.40 लाख रुपए स्वीकृत होने के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, जिम्मेदारों की चुप्पी सवालों के घेरे में जर्जर भवन – बच्चों की जान पर भारी इमलीटोला कसगी की शासकीय प्राथमिक शाला का भवन पूरी तरह से खंडहर में बदल चुका है। छत से झड़ती सीमेंट की परतें, बरसात में टपकता पानी, दीवारों की दरारें और फर्श पर जमा पानी बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी जान के लिए भी खतरा बन गया है। विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए 1 लाख 40 हज़ार रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि यह सीधी-सीधी लापरवाही है। प्रभारी शिक्षक और निरीक्षण अधिकारी स्थिति को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि अगर हादसा होता है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी अधिकारियों की होगी। शिक्षा का अधिकार कागज़ पर है, लेकिन जमीनी हक़ीक़त इमलीटोला में साफ झलकती है। बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने का दावा करने वाले विभाग को अब जवाब देना होगा – क्या वो बच्चों को पढ़ाई देंगे या खंडहर में हादसे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button