Haryana
Trending

गणेश चतुर्थी की धूम ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ कर रहे हैं स्वागत II

गणेश चतुर्थी की धूम ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ कर रहे हैं स्वागत II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- हरियाणा के रेवाड़ी में भी गणेश चतुर्थी की धूम ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ कर रहे हैं स्वागत मंदिरों में बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना के बाद अपने घरों में लोग कर रहे हैं बप्पा प्रतिमा की स्थापना बाजार सजे हैं बप्पा की रंगबिरंगी आकर्षक प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं ने कहा दस दिन की पूजा अर्चना के बाद करेंगे बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन बप्पा का विसर्जन यानि उनकी विदाई का वह पल होता है बड़ा भावुक गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशभर के साथ साथ हरियाणा के रेवाड़ी में भी दस दिनों तक चलने वाले इस इस गणेशोत्सव की हर गली हर चौराहे ऒर हर मंदिर में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ विधिवत पूजा अर्चना के बाद बप्पा की घरों और चौराहों पर लगे बड़े बड़े पंडालों में स्थापना की गई। ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। बाजार भी हैं बप्पा की रंगबिरंगी आकर्षक प्रतिमाओं के साथ सजे हुए नजर आए।

विघ्नहर्ता गणपति जी के स्वागत में ततपर सगरधालुओं की माने तो किसी भी शुभकार्य से पूर्व गणपति जी की पूजा अर्चना की जाती है।

विशेषकर आज के दिन गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोग बप्पा की प्रतिमा का विधिवत पूजन करने के बाद उनकी स्थापना पण्डालों व घरों में कई जाती है इर दस दिनों तक प्रतिदिन बप्पा की आरती सुबह शाम की आरती के बाद उन्हें उनके सबसे प्रिय मोदक का भोग लगाया जाता है और फिर दस दिनों बाद उनकी प्रतिमा का अश्रुपूर्ण विसर्जन के साथ उन्हें विदाई दी जाती है जो बड़े ही भावुक कर देने वाले क्षण होते हैं। महाराष्ट्र के एज श्रद्धालु के अनुसार सबसे पहले रेवाड़ी में 40 वर्ष पूर्व महाराष्ट्रियन लोगों ने बप्पा स्थापना ऒर विसर्जन की शुरआत रेवाड़ी के बारह हजारी से की गई उसके बाद अब रेवाड़ी में बप्पा के करीब 21 पंडाल सजाए जाते हैं और सैकड़ों घरों में उनकी स्थापना की जाती है। यह पर्व आते ही ऐसा लगता है जैसे हर दिल मे सिर्फ़ बप्पा का हु वास हो। विसर्जन के वक्त हर वक्त गणपति बप्पा मौर्या अगले बरस तुं जल्दी आ के जयकारों से मानो पूरा ब्रह्मांड ही गुंजायमान ही जाता है, ऐसे हैं हमारे विघ्नहर्ता गणपति बप्पा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button