madhya pradesh
Trending

इंजी हरिबाबू राय ने शाढ़ौरा में छात्रावासों का निरीक्षण किया, छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश II

इंजी हरिबाबू राय ने शाढ़ौरा में छात्रावासों का निरीक्षण किया, छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश II

अशोक नगर-(राजपाल केवट):- बच्चियों की शिकायत के बाद आज सुबह 7:30 पर क्षेत्रीय विधायक इंजी हरिबाबू राय जी ने,शासकीय अनु. जाति कन्या छात्रावास शाढ़ौरा,बालक छात्रावास द्वितीय शाढ़ौरा,शासकीय बालक सीनियर छात्रावास प्रथम व शा.अनु.जाति कन्या सीनियर छात्रावास शाढ़ौरा में पहुंचकर किया निरीक्षण , छात्र-छात्राओं से की मुलाकात शाढौरा में स्थित शासकीय अनु.जाति कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने विधायक इंजी हरिबाबू राय जी शिकायत करते हुए कहा छात्रावास से उपस्थित स्टॉप द्वारा डराया व गलत शब्दों का उपयोग किया जाता है, शिकायत के बाद उन्होंने शनिवार को छात्रावास का निरीक्षण किया। जहां भारी अनियमितताएं पाई गई हैं, भ्रमण के दौरान विधायक ने छात्रावास का अवलोकन करते हुए देखा की भवन भी जर्जर हो गया, जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे हादसे की आशंका बनी है। बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली और पंखा भी नहीं चल रहे थे। परिसर में गंदगी फैली हुई है।बच्चों की बात को गंभीरता से लेकर विधायक इंजी हरिबाबू राय जी ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए ।। व बालक छात्रावास द्वितीय शाढ़ौरा का भ्रमण कर मौके पर देखा, की छत जर्जर हालात में हें, कभी भी इस छात्रावास में बड़ी दुर्घटना हो सकती है तो मौके पर Sdm, व संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर छात्रावास को खाली कर ने को कहा और इन बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाये, एवं नवीन छात्रावास बनाई जाए II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button