खंडवा रोड पर तेज रफ्तार का कहर, तीन वाहन आपस में भिड़े II
खंडवा रोड पर तेज रफ्तार का कहर, तीन वाहन आपस में भिड़े II


खंडवा-(पवन कुमार लोधी):- बड़वाह से 3 किलोमीटर दूर खंडवा रोड पर एक तेज रफ्तार आयशर वाहन और सब्जी से भरे पिकअप वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार की रात्रि में पंजाब पेट्रोल पंप के सामने नावघाट खेड़ी इलाके में हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयशर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 20-30 फीट नीचे खाई में गिर गया। गनीमत रही कि वह नीचे बने मकानों पर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर के बाद सब्जी से भरा पिकअप वाहन भी पलट गया और पीछे आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार से जा टकराया। कार में सवार लोग ओंकारेश्वर से दर्शन करके लौट रहे थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। वहीं पिकअप वाहन के चालक को मामूली चोटें आईं है। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आयशर वाहन खंडवा की ओर से तेज गति से आ रहा था, जबकि पिकअप इंदौर की तरफ जा रहा था। पेट्रोल पंप के सामने मोड़ पर यह हादसा हुआ, जिसमें पिकअप और स्विफ्ट डिजायर कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस फिलहाल फरार आयशर चालक की तलाश कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



