madhya pradesh
Trending

शाजापुर जिले के कालापीपल में पेट्रोल पंप पर 1 युवक के साथ 6 लोगों ने की मारपीट II

शाजापुर जिले के कालापीपल में पेट्रोल पंप पर 1 युवक के साथ 6 लोगों ने की मारपीट II

1 युवक के साथ 6 लोगों ने की मारपीट घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई:-

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 आरोपियों को राउंडअप किया:-

शाजापुर-(पवन कुमार लोधी):- कालापीपल में शुक्रवार को खुलेआम गुंडागर्दी कर मारपीट का वीडियो सामने आया है जिसमें 6 लड़के पेट्रोल पंप पर 1 लड़के के साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर रहे हैं। पूरा मामला यह की कालापीपल निवासी आजाद प्रजापति को बेहरावल निवासी मुस्लिम समाज के 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने फोन लगाया और कहा कि कौन बोल रहा हैं आजाद ने कहा में आजाद प्रजापति बोल रहा हु तभी नाबालिग लड़के ने कहा सही बताने में तुझे दिक्कत आ रही हैं क्या आजाद खान या आजाद शाह बोल रहा तब आजाद ने कहा में आजाद प्रजापति बोल रहा हु इसी बात को लेकर फोन पर दोनों का विवाद शुरू हो गया। तभी 17 वर्षीय मुस्लिम युवक ने कहा कि तू कहा है तो आजाद ने कहा में पेट्रोल पंप पर हु, कुछ देर बाद शुक्रवार शाम शुजालपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हाथों में लाठी डंडे लिए मुस्लिम समाज का 17 वर्षीय नाबालिग निवासी बेहरावल,अमन खा पिता अब्बास खा निवासी उगली ,समीर खा पिता हामिद खा बेहरावल और रईस खा पिता हमीद खा बेहरावल पेट्रोल पंप पर आ गए।यह आते से ही गुंडागर्दी शुरू कर आजाद प्रजापति पर हमला बोल दिया यह अकेले आजाद प्रजापति पर इन लोगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की,तभी एक उगली निवासी हिन्दू समाज का एक नाबालिग और हिन्दू समाज का बेहरावल निवासी नाबालिग भी पेट्रोल पंप आ गए और आजाद प्रजापति के साथ मारपीट करने लगे।

4 मुस्लिम और 2 हिन्दू नाबालिग लड़के ने कालापीपल के आजाद प्रजापति के साथ जमकर मारपीट की:-

यह पूरी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी घटना कैमरे में कैद हो गई।वही मारपीट से आजाद को चोट आई है जिसका कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार जारी है।इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा हैं,जानकारी मिली है कि फरियादी और आरोपी नाबालिग हिन्दू युवक आपसी में रिश्तेदार भी हैं।
वही फरियादी आजाद प्रजापति की शिकायत पर पुलिस ने 3 नाबालिग सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

कालापीपल पुलिस ने 30 मिनट में ही सभी आरोपियों को धर दबोचा:-

इस पूरी घटना की पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद ही कालापीपल थाना पुलिस एक्शन में आ गई और तुरंत आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी,वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 6 आरोपियों को मात्र 30 मिनिट में राउंडअप कर लिया है।क्योंकि की यह पूरी घटना गंभीर थी यह नगर की फिजा खराब कर रहे थे,इस तरह सरेआम गुंडागर्दी करने वाले मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्परता से आरोपियों को राउंडअप किया हैं। रवि भंडारी,उप निरीक्षक थाना कालापीपल ने बताया कि मारपीट के मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी को राउंडअप कर लिया हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button