madhya pradesh
Trending

शिवपुरी में मोबाइल कोर्ट की बड़ी कार्रवाई 42 वाहन चालकों पर ₹35,000 जुर्माना II

शिवपुरी में मोबाइल कोर्ट की बड़ी कार्रवाई 42 वाहन चालकों पर ₹35,000 जुर्माना II

शिवपुरी-(मनमोहन सेन):- शिवपुरी में आज माननीय मजिस्ट्रेट जितेंद्र मेहर, माननीय जेएमएफसी न्यायालय शिवपुरी के द्वारा ग्वालियर बायपास पर शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मोबाइल कोर्ट लगाया गया, जिसमें कुल 42 वाहनों पर कार्यवाही कर कुल 35000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस अवसर पर ओवरलोड वाहन, नियमानुसार नंबर प्लेट न होने, हूटर लगे वाहनों पर जुर्माना किया गया। इस कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सूबेदार नीतू अवस्थी थाना कोतवाली से उप निरीक्षक रामेंद्र चौहान एवं अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। आमजन को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button